Ghaziabad News: मेरठ एक्सप्रेस वे पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू
गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर वेव सिटी के पास 24 फुट लंबा ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने का काम शुरू हो गया। एफओबी का ढांचा दो दिन में खड़ा हो जाएगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद आम लोगों के लिए इसे खोल दिया जाए। इससे लोगों को एक्सप्रेसवे पार करने में राहत मिलेगी। सड़क हादसे भी नहीं होंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिन-रात तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है। वेव सिटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, आदित्य वर्ल्ड सिटी, लैंड क्राफ्ट, तनुश्री और आसपास की सोसाइटी के लोगों को एक्सप्रेसवे पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह अंडरपास बनाए हैं। लेकिन सोसाइटी से अंडरपास काफी दूर हैं। ऐसे में लोगों को वहां तक जाने में परेशानी रहती है। लोग तेज रफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.