गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा स्थित भगवान परशुराम वाटिका में रविवार को ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था प्रबंध समिति मंडल की बैठक हुई। इसमें विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने, 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, डॉ. बीके शर्मा, डॉ. केके वशिष्ठ, अशोक शर्मा, गिरीश चंद शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...