Ghaziabad News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे निवासी
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-11 के लोग मूलभूत सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था से परेशान हैं। क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो, पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति न होना, अघोषित बिजली कटौती और जगह-जगह फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों को कहना है कि सेक्टर के कई हिस्सों में सीवर और नालियों की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है। इससे बदबू के साथ ही लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि करीब तीन माह से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.