Ghaziabad News: मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन की तैयारी
गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में रविवार को क्षेत्र की समस्याओं और आगामी आंदोलन को लेकर बैठक हुई। इसमें पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर लोगों ने नाराजगी जताई। खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन (केआरए) के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि करीब 10 साल से क्षेत्रवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन के सामने कई बार समस्याएं रखी गईं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। दीपक जोशी ने कहा कि अब लोग सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों से उनके काम का हिसाब भी लिया जाना चाहिए।बैठक में अमरचंद ठेकेदार ने बताया कि पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर 13 सितंबर को खोड़ा से दिल्ली के राजघाट त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.