गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मधुबन बापूधाम योजना के आवंटियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। इसको लेकर आवंटियों की रविवार को बैठक हुई, जिसमें उन्होंने इन समस्याओं का निस्तारण करने की मांग उठाई। बैठक में तय हुआ कि अगले हफ्ते जीडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन देकर इन मांगों को पूरा करने की बात रखेंगे। मधुबन बापूधाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवंटियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2011 में यहां भूखंड की योजना आई थी। इसमें जिन आवंटियों का भूखंड निकला है, वह तभी से यहां सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठा रहे है। इसके बाद भी प्राधिकरण की तरफ से कोई ठोस काम नहीं किया जा रहा है। योजना के पार्कों की हालत भी खरीब है। ...