Ghaziabad News: मूलभूत समस्याओं में सुधार की मांग
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। खोड़ा में लगातार गहराते पेयजल संकट और मूलभूत समस्याओं में सुधार के लिए खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट, गिरते भूजल स्तर और मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव में मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इसको लेकर शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन का दावा है कि करीब 12 लाख की आबादी वाला क्षेत्र वर्षों से पेयजल संकट झेल रहा है। अधिकांश बोरिंग सूख चुके हैं और कई स्थानों पर पानी एक हजार से 1200 फीट की गहराई तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को निजी बोरिंग कराने के लिए भारी खर्च उठाना पड़ रहा है। ज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.