Ghaziabad News: मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों की जांच हुई
गाज़ियाबाद, जुलाई 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। नंदग्राम के ई-ब्लॉक में गणेश अस्पताल ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। बिराज फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. बिराज सिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रतीक शर्मा ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करता रहेगा। शिविर में विमल कुमार यादव, डॉ. रामोद यादव तथा अस्पताल के डॉ. ललित, डॉ. नमरीन, योगेश, निधि, राहुल, मोहन सहित चिकित्सा एवं सहयोगी स्टाफ ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.