गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 19.14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विजय नगर के राहुल विहार में रहने वाले अरुण सिंह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को उनका मोबाइल नंबर एक ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी जाती थी। वह इस जानकारी को देखने लगे। फिर चार अगस्त को ग्रुप के जरिए उन्हें सानवी वाधवा के नाम से संचालित दूसरे ग्रुप में जोड़ा गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कराने का झांसा देकर ठगी साथ ही उनका डी-मेट खाता भी खुलवा दिया गया। उन्हें बताया कि यह ग्रुप वीवीआईपी है और उसमें क...