Ghaziabad News: मुठभेड़ में लुटेरे को गोली लगी, साथी फरार
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट के विभिन्न थानाक्षेत्रों में छिनैती की वारदात करने वाले बदमाश को सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। हालांकि, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सात मोबाइल, चोरी की स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस टीम हमदर्द चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश स्कूटी मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर स्कूटी फिसलकर गिर गई। दोनों बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.