गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: मोदीनगर,संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा निवासी व्यक्ति को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाली एक महिला सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बिखरख थानाक्षेत्र निवासी प्रेमपाल बालियान 28 जुलाई को मेरठ के परतापुर टोल प्लाजा पर नोएडा जाने के लिए खड़े थे। इसी बीच एक कार आकर उनके पास रुकी और कम किराया देने की बात कहकर बैठा लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर उनसे पर्स, लैपटाप और मोबाइल लूट लिया और फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया। बुधवार रात को सूचना मिली कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए भोजपुर थानाक्षेत्र में घूम ...