Ghaziabad News: मुठभेड़ में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, सरगना के पैर में गोली लगी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस और सिटी जोन की स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में गिरोह का सरगना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।कार्यवाहक एसीपी कविनगर उपासना पांडेय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधुबन बापूधाम पुलिस और सिटी जोन की स्वाट टीम गोल चक्कर 16 मंजिला के तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दुहाई रेलवे फाटक की तरफ से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार आरोपी भागने लगे। टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.