Ghaziabad News: मुठभेड़ में गोली लगने से झपटमारी करने वाला बदमाश घायल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम पुलिया मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कनावनी पुलिया की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम मुनासिर उर्फ मुनाजिर निवासी गरिमा गार्डन बताया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहन बदल-बदलकर चेन और मोबाइल झपटमारी की वारदात करता था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.