Ghaziabad News: मुख्य मार्ग से कब्जा हटाने की मांग
गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी के लोगों ने रास्ता कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को मोदीनगर तहसील पर हंगामा किया। उनका कहना है कि दबंग जबरन मुख्य मार्ग के रास्ते पर कब्जा कर रहे। नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी के लोग एकत्र होकर मोदीनगर तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर कुछ लोग कब्जा करके दीवार कर रहे है। इस कारण आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर दबंग मारपीट और गाली गलौच करते हैं। अधिकारियों को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। नायब तहसीलदार ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.