गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने विराज और रिधिमा का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया, जबकि काजल और रेखा की गोदभराई की रस्म निभाई। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 868 करोड़ की 90 परियोजनाओं की सौगात दी लाभार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण इस अवसर पर उन्होंने माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ स...