Ghaziabad News: मुख्यमंत्री की पसंद के बाद एलिवेटेड रोड पर दूसरा रामसेतु गेट बनेगा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एलिवेटेड रोड पर बना भगवान राम सेतु गेट पसंद आया। उन्होंने पिछले दिनों गाजियाबाद दौरे के दौरान राजनगर एक्सटेंशन के पास एलिवेटेड रोड के प्रवेश स्थान पर भी दूसरा रामसेतु गेट बनवाने के लिए कहा। इस पर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। गेट बनाने के लिए भगवान राम की प्रतिमा यहां से हटाकर कुछ दूरी पर स्थापित होगी। महापौर सुनीता दयाल ने एलिवेटेड रोड का नाम रातसेतु मार्ग रखा है। यह प्रस्ताव निगम की बोर्ड बैठक में पास किया गया था। साथ ही नामकरण समिति ने भी मंजूरी दे दी। इसके बाद निगम ने दिल्ली की ओर से प्रवेश स्थान पर राम सेतु गेट बनाया है। गेट के ऊपर भगवान श्रीराम के धनुष-बाण की विशाल सुनहरी आकृति है। लाल पत्थर से बना गेट आकर्षण का केंद्र है।
राजनगर एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.