गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ। मुख्यमंत्री के साथ चल रहे जनसमूह की भीड़ और लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए अधिकारियों को बार-बार अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर रस्से से घेरा बनाकर पदयात्रा को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्थाएं संभालने के लिए दौड़ते नजर आए। गुरुवार को आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री के शामिल होने के चलते पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल और पदयात्रा के निर्धारित मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अलग-अलग स्थानों...