गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम कनावनी गांव के किसानों का उचित मुआवजे की मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 22वें दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल से उनका मांगपत्र लेकर गए थे, लेकिन अब तक मांगों पर कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही दोबारा वार्ता की गई। इससे किसानों में रोष बढ़ रहा है। धरने में शामिल महिंद्रा नागर ने बताया कि प्रशासन की बीते सप्ताह अधिकारी उनसे मांगपत्र लेकर गए थे। लेकिन अभी तक भी उसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है। इससे किसानों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे है...