Ghaziabad News: मीटिंग में शामिल होने पहुंचे कंपनी कर्मचारी से मारपीट
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगन्द्र सागर। सिहानी गेट क्षेत्र के गांधी पार्क में कंपनी की सुबह की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे कर्मचारी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपी बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित की शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अमित कुमार गौतम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह मूलरूप से कासगंज जिले के बादामपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में गिरधरपुर छपरोला स्थित विनायक-दो में रह रहा है। अमित के मुताबिक, एक अक्तूबर की सुबह करीब दस बजे वह फोनपे कंपनी की मर्चेंट टीम की मीटिंग में शामिल होने गांधी पार्क पहुंचा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.