गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइंस में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और महिला सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर जेवलिन थ्रो में पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली खुशी को सम्मानित किया गया। वहीं, वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के लिए काजल सिब्बल तथा बच्चों को मानसिक तनाव से मुक्त करने और मेडिटेशन के जरिये सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए नम्रता तिवारी को सम्मान मिला। मेधावी छात्राओं राशिका, निशू कुम...