Ghaziabad News: मिगसन मार्वल्स ने एक विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल मैदान पर चल रहे कैश प्राइज टी 20 कप में डायनेमिक हिटर्स और मिगसन मार्वल्स के बीच लीग मैच खेला गया। मिगसन मार्वल्स ने मैच की अंतिम गेंद पर एक विकेट से जीत हासिल की। डायनेमिक हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। उत्कर्ष ने सबसे अधिक 58 रन, राकेश ने 22 और ऋषभ राठी ने 16 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से मंथन जांगिड ने तीन और कंवर सिंह ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिगसन मार्वल्स ने 19.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 171 रन बना लिए। नितिन चौधरी ने 68 और सुशांत सक्सेना ने 22 रन बनाए। संजय और उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नितिन चौधरी को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.