Ghaziabad News: मासूम सिंह ने राज्य योग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। गाजियाबाद की बेटी मासूम सिंह ने राज्य योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतक प्रदेशभर में गाजियाबाद का परचम लहराया है। आजमगढ़ में रविवार को आयोजित 70वीं इंटर स्कूल राज्य योग प्रतियोगिता में मासूम ने सभी को पछाड़ प्रथम स्थान हासिल किया। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मासूम सिंह जीजीआईसी विजयनगर में 10वीं की विज्ञान संकाय की छात्रा हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के छात्रों ने हिस्सा लिया। मासूम ने अपने कठिन योग आसनों, संतुलन और शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और पहला स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के आधार पर मासूम का चयन राष्ट्र स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.