Ghaziabad News: माल लेकर भुगतान के 35 लाख रुपये हड़पे
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिल्ली स्थित फर्म के संचालक ने नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी पर माल लेकर 35 लाख का भुगतान हड़पने का आरोप लगाया है। फर्जीवाड़े के संबंध में पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद नंदग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली स्थित केजी प्लास्ट मेन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशीष जैन का कहना है कि उनकी कंपनी पॉलीकार्बोनेट शीट का निर्माण और व्यापार करती है। कुछ समय पहले उनकी कंपनी के जीएम मार्केटिंग आदेश त्यागी के माध्यम से त्यागी मार्केट सहानी गांव निवासी एवं मैसर्स एके पॉलीमर के संचालक अनिल कुमार उर्फ अमित कुमार से व्यावसायिक संपर्क हुआ। आरोपी ने दावा किया कि वह हर महीने करीब 100 मीट्रिक टन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.