Ghaziabad News: माल लदा ट्रक पलटने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लगा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम माल से लदा ट्रक पलटने से भीषण जाम लग गया। दिल्ली से आने वाली लेन पर राहुल विहार और छिजारसी के बीच कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली।
पुलिस व्यवस्था पुलिसकर्मियों ने पलटे ट्रक के आसपास फंसे वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकलवाया। इसके साथ ही ट्रक और सड़क पर बिखरे माल को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे डीएमई की दिल्ली से मेरठ आने वाली लेन पर ट्रक पलटने की सूचना मिली थी। हादसा राहुल विहार और छिजारसी के बीच हुआ था। ट्रक के सड़क पर पलटने के कारण इस लेन पर वाहनों का आवागमन प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.