गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। प्रताप विहार में शुक्रवार रात गाली गलौज करने का विरोध करने पर कुछ लोगों द्वारा बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट भी की। कुनाल वरुण ने बताया है कि शुक्रवार रात वह अपने चाचा हर्षित वरुण के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तो उन्हें पांच-छह युवकों ने रोक लिया। एक आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों घायल बाइक छोड़कर भागे। तभी आरोपियों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: झगड़े के बाद बाइक में आग लगाई सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...