Ghaziabad News: मामूली विवाद में युवक की नाक तोड़ी
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन में रहने वाले इंद्रेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दो अगस्त को दोपहर में अग्रवाल स्वीट्स के पास सड़क पर अपने दोस्त साहिल के बात कर रहे थे। इस दौरान मयंक बाइक से आया और वहां से हटने के लिए कहने लगा। उन्होंने कहा कि बाइक साइड से निकाल ले। इस पर उसने गालीगलौज करते हुए लोहे के कड़े से उनके चेहरे पर प्रहार किया। जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.