Ghaziabad News: मानसून की झमाझम बारिश में तीन स्थानों से छत गिरी
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। दो दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश से एमएमजी अस्पताल की जर्जर इमारत पर खतरा मंडरा रहा है। गुरुवार को महिला वार्ड समेत तीन स्थानों पर छत का प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद ब्लॉक- ए और बी को खाली करा दिया गया। एमएमजी अस्पताल में गुरुवार को डिस्पेंसरी के कमरा नंबर-17, एक्स-रे रूम के सामने और ब्लॉक-ए में पिछले हिस्से में छत का प्लास्टर ईंटों की पपड़ी के साथ गिर गया। गनीमत यह रही कि घटना वाले स्थानों पर कोई मरीज मौजूद नहीं था। इसके बाद ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी को मरीजों से खाली करा दिया। सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि केवल अत्यंत गंभीर और जरूरी मरीजों को ही भर्ती किया जाए। सीएमएस डा. राकेश कुमार का कहना है कि छत गिरने से किसी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.