Ghaziabad News: मानव संपदा पोर्टल का पासवर्ड रीसेट कर फर्जी प्रविष्टियां करने का आरोप
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। साइबर अपराध थाने में राज्य कर विभाग के एक वरिष्ठ सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने पद का दुरुपयोग कर वरिष्ठ अधिकारियों की डिजिटल आईडी का पासवर्ड रीसेट किया और अधीनस्थ कर्मचारियों की वार्षिक चरित्र प्रविष्टियों के साथ फेरबदल की। इस मामले में विभाग की ओर से पहले शिकायत दी गई थी। इसके बाद आंतरिक जांच में कथित रूप से शामिल कर्मचारी की पहचान हुई और अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि राज्य कर विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) चन्द्र कान्त भूषण ने शिकायत दी है कि वर्ष 2024-25 में गाजियाबाद में 49 सहायक नामित किए गए थे। आरोप है कि इनमें से एक सहायक ने जुलाई 2025 में मानव संपदा पोर्टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.