गाज़ियाबाद, सितम्बर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम क्षेत्र में मां को गाली देने से रोकने पर मिठाई दुकानदार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस की जूस की दुकान पर काम करने वाले युवक ने दुकानदार को दुकान से बाहर खींचकर चाकू से वार कर दिया। हमले में कान से गले और गले से छाती तक करीब 15 इंच लंबा घाव हो गया। बाएं हाथ पर भी चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजनगर एक्सटेंशन की भट्ठा रोड निवासी लक्की गुप्ता मिठास कन्फेक्शनर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान के पास लक्ष्मी जूस कॉर्नर पर काम करने वाला झिनकू उर्फ रिंकू कई दिनों से शराब के नशे में दुकान के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज करता था। इससे दुकान पर आने वाली महि...