Ghaziabad News: मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को ट्रांस हिंडन क्षेत्र के मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार सुबह से दोपहर तक लगी रही। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और शालीमार गार्डन के मंदिरों में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता को फूल और प्रसाद अर्पित किया। भक्तों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि माता की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: नवरात्र के चौथे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.