गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन ट्रांस हिंडन क्षेत्र के मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन किया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में घंटियों की आवाज और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों के अलावा सोसाइटियों और गली-मोहल्लों के मंदिरों में भी भक्तों की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर दर्शन किए। कई परिवारों ने घरों में भी मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर आरती की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नवरात...