गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सौंदा में मामूली बात को लेकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव सौंदा निवासी इमराना ने बताया कि गांव निवासी अनुज ने मेरे साथ मारपीट कर गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अनुज निवासी सौंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...