Ghaziabad News: महिला से चेन छीनने का वीडियो वायरल
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। महिला से चेन छीनने का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में हुई घटना के चार अगस्त की सुबह के बताए जा रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में एक महिला सोसाइटी में प्रवेश करते हुए नजर आ रही है और उसके पीछे एक युवक आता है। आरोप है कि मंदिर से लौट रही महिला के गले से युवक चेन छीनकर भागा है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.