Ghaziabad News: महिला शक्ति ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, जागरूकता रैली निकाली
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से हापुड़ चुंगी पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालकर अपनी जिम्मेदारी निभाई, जबकि 13 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में 133 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। एडिशनल सीपी ट्रैफिक राजकरन नैय्यर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना था। महिला पुलिसकर्मियों ने हापुड़ चुंगी पर यातायात संचालन में सहयोग किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.