गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: लोनी,हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी निवासी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि तीन अगस्त को उनकी पत्नी की पड़ोसी संजय से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद पड़ोसी युवक ने गाली गलौज करते हुए पत्नी के सिर पर लोहे के सरिया से वार कर दिया। पत्नी के सिर से खून निकलता देख युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...