गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए एक लाख रुपये न लाने पर पति, ससुर व देवर ने महिला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हमलावरों का विवरण ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर जप्ती गांव में पूजा रहती है। उन्होंने बताया कि पति संजीत, ससुर मुनीराम व देवर नितिन शराब पीने के आदी है। आरोप है कि पति व ससुर शराब पीने के लिए मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे है।

घटना का विवरण उनके द्वारा विरोध करने पर तीनों ने दो जून रात में गाली गलौज कर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया। बचाव करने पर उनके हाथ में चोट आई। वह भागकर बहन के घर पहुंची। जिस पर तीनों शराब के नशे में बहन के घर पहुंचे और गाली ग...