Ghaziabad News: महिला पर चाकू से हमला, दांतों से उंगली काटकर अलग की
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कैलाशनगर में विवाद के दौरान एक महिला पर चाकू से हमला करने और दांतों से उसकी उंगली काटकर अलग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं पर आरोप लगाया है। विजयनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलाशनगर निवासी प्रिया देवी ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में सोनू की पत्नी रिंकी रहती है। आरोप है कि रिंकी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनसे विवाद करती रहती है। बीते 20 अगस्त की शाम करीब सात बजे रिंकी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और रिंकी ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान रिंकी अपने कमरे में गई और वहां से चाकू लेकर आई। इसके बाद उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.