Ghaziabad News: महिला ने युवक को जूते और ईंट से पीटा, वीडियो वायरल
गाज़ियाबाद, नवम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, आयुष गंगवार। एक युवक को महिला के द्वारा जूते और ईंट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो नंदग्राम थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एक्स पर शनिवार दोपहर को एक वीडियो डाला गया। वीडियो 47 सेकेंड का है, जो वायरल हो गया। वीडियो घूकना मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप के बाहर मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला जूते से एक युवक को पीट रही है। साथ ही युवक को गाली भी दे रही है। महिला युवक से उसका फोन दिखाने की बात कह रही है। ताबड़तोड़ जूते से वार करने के बाद महिला सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाती है और युवक के चेहरे के पास ईंट से भी एक बार वार करती दिखाई दे रही है। महिला बार-बार युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.