Ghaziabad News: महिला को मारपीट कर छत से फेंकने का प्रयास किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की ब्रजविहार कॉलोनी में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया और छत से फेंकने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर की ब्रजविहार कॉलोनी निवासी मोनिका शर्मा का आरोप है कि देर रात पति नितेश शर्मा आया और महिला व बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं छत से फेंकने का भी प्रयास किया। किसी तरह पड़ोसियों के आने पर ऐसा नहीं हो सका। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नितेश शर्मा निवासी ब्रजविहार कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.