गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मोहन नगर स्थित इंदिरा गार्डन निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की शाम उनकी मां गुड्डी देवी श्यामपार्क स्थित बाजार से सामान खरीदकर लौट रही थीं। रास्ते में करीब 28 वर्ष की एक महिला मां से मिली। उसकी गोद में दो साल का बच्चा था और साथ में एक युवक भी था। दोनों ने उनकी मां से कुंडल और मंगलसूत्र निकालकर रूमाल में रखवा लिए और फरार हो गए। हायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...