Ghaziabad News: महिला को फोन कर जान से मारने की धमकी दी
गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला को एक युवक फोन पर अभद्र मैसेज और जान से मारने की धमकी दे रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि कुछ समय से एक युवक लगातार पति को फोन कर मेरे बारे में गलत बात कर रहा है। इसके अलावा वह आपत्तिजनक और अपमानजनक मैसेज भेज रहा है। आरोप है कि शादी के एक माह बाद भी इसी प्रकार की हरकत की गई थी, जिसे उस समय नजरअंदाज कर दिया था। आरोपी युवक पति पर तलाक देने का दबाव बना रहा। तलाक ना देने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.