गाज़ियाबाद, अक्टूबर 27 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी में विपिन प्रकाश रहते है। उनकी पत्नी रेखा ने बताया कि 24 अक्तूबर वह घर में चाय बना रही थी। इस दौरान पति विपिन, ससुर ओम प्रकाश और सास सुखदेवी ने गाली गलौज करते हुए प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...