Ghaziabad News: महिला के खाते से निकाले 95 हजार रुपये
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शक्ति खंड-चार निवासी 73 वर्षीय आशा वालिया ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बातों में उलझाया बैंक खाते की जानकारी ले ली। इस दौरान उनके खाते से 95 हजार रुपये निकल गए। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.