गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- Ghaziabad News: लोनीए हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र की अंजलि विहार कॉलोनी में दीपक रहते है। दीपक की पत्नी मंजली देवी ने बताया कि ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। ससुर और पड़ोस में रहने वाले त्रिलोक और भूपेंद्र उनसे मकान खाली करवाना चाहते है। सात जून को दोनों मकान में पहुंचे और खाली करने की धमकी दी। विरोध पर उनके और दोनों पुत्रों के साथ मारपीट की। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...