गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थाना क्षेत्र के सजवान नगर डूब क्षेत्र में महिला और उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक दो दंपती व अज्ञात लोगों ने उनके और बेटियों के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। सजवान नगर डूब क्षेत्र निवासी कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की रात करीब साढ़े बजे वह अपनी बेटियों गौरी और निधि के साथ थीं। आरोप है कि इसी दौरान शैलेंद्र शर्मा व उनकी पत्नी अनुपम शर्मा, अजय मिश्रा व उनकी पत्नी राधा मिश्रा और कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध...