Ghaziabad News: महिला उद्यमी से 25 लाख की धोखाधड़ी
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: लोनी। लोनी थाना क्षेत्र की महिला उद्यमी से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंजू देवी की घर के पास गारमेंट फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के कटिंग मास्टर ने उनसे रुपये एडवांस लिए थे। वहीं पांच कारोबारियों ने उन्हें जो चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए। कारोबारियों और कर्मचारियों से रुपये मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.