Ghaziabad News: महिला अधिवक्ता पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कचहरी परिसर में चैंबर पर नाम लिखवाने को लेकर हुए विवाद में महिला अधिवक्ता ने पति और ससुरालियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोगों ने चैंबर पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। सास ने गला दबाया, जबकि एक अन्य महिला ने हाथ पकड़े। ससुर पर अश्लील हरकत करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। एसीपी कविनगर अभय डागा का कहना है कि शिकायत पर पति समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: महिला अधिवक्ता से मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.