गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: - रक्षाबंधन पर लायंस क्लब की सदस्यों ने सैनिक संस्था के अध्यक्ष को राखी बांध कर सैनिकों के सम्मान का संकल्प लिया गाजियाबाद, गुलशन भारती। रक्षाबंधन के मौके पर गुरुवार को लायंस क्लब की छह महिलाओं ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल टीपी त्यागी को राखी बांधी और देश के पूर्व सैनिकों के सम्मान का संकल्प लिया। इस मौके पर महिलाओं ने शहीदों के परिवारों संग त्योहार मनाने और सुख-दुख में साथ निभाने के लिए गोद लिया।राखी बांधते हुए नीतू त्यागी ने कहा कि अब एहसास हो रहा है कि फौज का पूर्व सैनिक किसी शहीद से कम नहीं है। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने तिरंगा थीम पर राखी सैनिकों को समर्पित कीं वह अपने सेवाकाल में सियाचिन, राजस्थान, कच्छ जैसी विषम परिस्थितियों में रहा है और हर पल दुश्मन व मौत क...