Ghaziabad News: महिलाओं ने मां-बेटी से की मारपीट
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्याय खंड-तीन निवासी सावित्री ने पुलिस को बताया कि वह छह जुलाई की रात करीब पौने नौ बजे बेटी के साथ चामुंडा देवी मंदिर के पास बैठी थीं। तभी वहां फूल बेचने वाली महिला ममता ने उनके साथ बदतमीजी की। विरोध पर अपनी तीन-चार साथियों को बुलाकर मारपीट की। पीड़िता ने एक नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कूड़ा फेंकने से मना करने पर मां-बेटे समेत तीन को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.