गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन स्थित डबल टंकी पार्क के छठ घाट पर पर्याप्त क्षेत्र में इंट्रलॉकिंग टाइल्स नहीं बिछी होने से शनिवार को महिलाओं ने निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना था की घाट पर इंटरलॉकिंग टाइल्स नहीं होने से पूजा के दौरान उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आरोप था की कई बार ठेकेदार से पर्याप्त क्षेत्र में टाइल्स बिछाने की मांग के बाद कार्रवाई नहीं की गई। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि डबल टंकी घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में जमीन समतल नहीं होने और टाइल्स का काम अधूरा रहने से पूजा के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को परेशानी हो सकती थी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: लाइट, सफाई या जलजमाव की शिकायत को टोल फ्री नंबर जारी समिति की ओर से ठेके...