गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती 2.0 के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में एकता, सेवा और समरसता का संदेश दिया गया। आयोजन में राजनगर एक्सटेंशन की सभी सोसाइटियों के अग्रवंश-वैश्य परिवारों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभा यात्रा शाम को साढ़े चार बजे अग्रवाल हाईट्स सोसाइटी से शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों और महाराजा अग्रसेन के जयकारों के साथ यात्रा केडीपी गोलचक्कर, अजनारा इंटीग्रिटी रेडलाइट, ब्रेव हार्ट्स तिराहा, सांगवान हाइट, राज गार्डन सोसाइटी, ज्योति सुपर विलेज और आशियाना चार्म्स कैसल होते हुए चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पर जाकर संपन्न हुई। आयोजक समग्र अग्रवंश परिवार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों जैसे सामाजिक एकता, सहयोग...